• भाजपा मंडल कार्यसमिति के आयोजन को लेकर मंडल भौरा में बैठक संपन्न

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविरों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर मंडल कार्यसमिति का आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर पूर्व में ही जिले के अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा मंडलों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी 29 संगठनात्मक मंडलों में आज 30 जुलाई को एक साथ मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है भाजपा भौरा मंडल की बैठक लेने गए भौरा मंडल प्रभारी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रंजीत सिंह, भौरा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंडल कार्यकारिणी की बैठक ली।
जहां मंडल अध्यक्ष दुर्गा नायक, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक नायक, महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जन सिंह उईके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मंडल कार्यसमिति बैठक के मंडल प्रभारी रजीत सिंह ने कहा की पार्टी की रीति नीति अनुरूप हमें मंडल कार्यसमिति का आयोजन करना है पूर्व में प्रदेश स्तर पर प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन एवं जिला स्तर पर जिला कार्य समिति का आयोजन किया जा चुका है अब मंडल स्तर पर मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर मंडल कार्यसमिति के प्रारूप को उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि मंडल कार्यसमिति कराने का उद्देश्य हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना है। मंडल कार्यसमिति का आयोजन 5 सत्र में किया जाना सुनिश्चित है मंडल कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, ग्राम केंद्र के पालक संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल एवं जिला पदाधिकारी कार्यसमिति की बैठक में अपेक्षित रहेंगे सभी की उपस्थिति में मंडल कार्यसमिति की बैठक की जाएगी । भौरा मंडल प्रभारी रंजीत सिंह, गंगा उइके,मंडल अध्यक्ष दुर्गा नायक, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक नायक, मंडल महामंत्री महेंद्र सिरोठिया, मंडल महामंत्री पवन कावरे, मंडल उपाध्यक्ष जय किशोर मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष हरमीत सिंह सलूजा, मंडल उपाध्यक्ष ममता वर्मा, मंडल मंत्री जोठे, सुधीर नायक,मोहित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुनील राठौर, मनीष खंडेलवाल, दिलीप माधव, पिंटू राठौर, कन्हैया यादव, राजेंद्र कवडकर, बागीष विश्वकर्मा, राजेंद्र साहू, कन्हैयालाल राठौर, उपसरपंच नीलेश नायक उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *