रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय के दर्जनों गांव में आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते स्थानीय लाइसेंसी शराब ठेकेदार के माध्यम से ही अवैध शराब बिक्री करवाई जा रही है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं कई बार लामबंद हो चुकी हैं। इस मुद्दे पर सांसद दुर्गादास उईके,कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी दोनों ने आपत्ति जताते हुए गांवों में शराब की अवैध बिक्री रोकने की बात कही परंतु यह गोरखधंधा बदस्तूर चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के किराना दुकान शराब का अड्डा बन चुकी है जहां पर लोग बड़ी आसानी से शराब खरीद रहे हैं ।लाइसेंसी ठेकेदार अवैध शराब बिक्री इन दुकानदारों के माध्यम से धड़ल्ले से करा रहा है। जो बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं है विभागीय मौन स्वीकृति होने के कारण यह गोरखधंधा दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।
लंबे समय से गांवो में हो रही शराब की अवैध बिक्री
बता दें कि, रानीपुर के समीप ग्राम कान्हा वाडी  दुधावानी, फूलगोहान,  छुरी, बिसल धेही, सीता कामत,खमालपुर, कोयलारी, केरिया,चिकली पाजर, मेहकार,रतनपुर सहित आधा सैकड़ा से गांव में विभिन्न ग्रामों में स्थानीय लाइसेंसी शराब ठेकेदार के संरक्षण में लंबे समय से गांवों में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब ठेकेदार द्वारा खुद के वाहनों से खुलेआम गांव-गांव दुकानें खुलवाकर अंग्रेजी एवं देशी शराब बेची जा रही है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन झगड़े हो रहे है। वहीं विशेष तौर पर पुरुषों की शराबखोरी की लत के कारण महिलाएं परेशान हो रही हैं। गृह कलह से जूझ रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *