• वरुण गायत्री मंत्र का किया जाप 

रानीपुर। गायत्री प्रज्ञा पीठ के सभी परिजनों ने अच्छी बारिश के लिए वरुण गायत्री मंत्र का जाप ‌किया। बारिश नहीं होने से कृषक व परिजन चिंतित व परेशान है,गायत्रीदेवी परिवार के ‌डा लक्ष्मीनारायण मालवीय, सुनील वर्मा, एम एस‌ राजपूत‌, रविशंकर पारखे, मधु यादव व गंगाधर गायकवाड़ सहित आसपास के गांवों  के‌ परिजनो ‌ने 1- 1 घंटे का जाप किया। परिजनों ‌ने कोविड-19 के नियमों का पालन  करते हुए  जाप किया। परिजन ने अपने घरों में व देव स्थान पर‌ भी  अपने इष्ट मंत्र का जाप करते हुए वरुण देवता से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने ‌सभी परिजनों से  वरुण देवता की आराधना करने व मंत्र जप करने  का अनुरोध किया। अखंड जप में  रानीपुर, जुवाडी, आमढाना , कुही ,चारगांव,अनकावाडी, कोयलारी,के  परिजनों ने भाग लिया। गायत्री प्रज्ञा पीठ रानीपुर में आज सुबह गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरुण देवता के लिए विशेष आहुति अर्पित की जाएगी जिन परिजनों ने जाप किया है वे सभी परिजन यज्ञ में भाग लेने की कृपा करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *