आमला। आमला केे 12 क्वार्टर इलाके में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर खुद भी मरने वाले भानु ठाकुर के छोटे भाई नागेश तोमर की फंदे से लटकी लाश मिली है। बोडखी के वार्ड नम्बर 17 में हुई इस वारदात के बाद सनसनी फैल गयी है। माना जा रहा है कि नागेश ने परसो हुए घटनाक्रम के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह गोलीकांड के दिन से ही डिप्रेशन में था।

मृतक 25 वर्षीय नागेश बोडखी में चाय की दुकान चलाता था। आज उसकी लाश चाय की दुकान के पीछे एक कमरे में फंदे पर लटकी पाई गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मौके पर नही पहुची है। टीआई सुनील लाटा के मुताबिक घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए पुलिस बल मौके पर भेजा जा रहा है। जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला क्या है। बताया जा रहा है कि नागेश पिछले लाकडाउन से बोडखी में ही था। उसके भाई योगेश और नागेश ने मिलकर ट्रक लिया था। लाकडाउन के कारण परिवहन बन्द होने से ट्रक खड़ा कर नागेश ने चाय की दुकान लगा ली थी।

आपको बता दे कि शनिवार नागेश के भाई भानु ठाकुर ने अपनी गर्ल फ्रेंड बरखा के घर मे घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।। भानु ने बरखा के अलावा दो अन्य लोगो को भी गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। कल ही उसकी अंत्येष्टि की गई थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *