बैतूल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के तहत जिले के 12 बच्चों को चिन्हांकित कर योजनांतर्गत सहायता उपलब्ध कराई गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बीएल विश्नोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड आमला के एक, विकासखंड प्रभात पट्टन के चार, विकासखंड आठनेर के तीन एवं विकासखंड मुलताई के चार बच्चों को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि योजनांतर्गत प्रत्येक बाल हितग्राही को पांच हजार रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि 24 वर्ष की आयु तक दी जाएगी। प्रत्येक बाल हितग्राही के संरक्षक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत नि:शुल्क मासिक राशन प्रदान किया जाएगा। कक्षा पहली से आठवीं तक शासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा, निजी स्कूलों में आईटीई प्रावधानांतर्गत शुल्क सीधे ही संबंधित स्कूल को प्रदान किया जाएगा। कक्षा नवमीं से 12वीं तक शासकीय स्कूलों में बाल हितग्राही को नि:शुल्क शिक्षा एवं निजी स्कूलों में 10 हजार रूपए प्रति वर्ष की सहायता दी जाएगी।
शासकीय अथवा केन्द्र/राज्य से अनुदानित विश्वविद्यालय /महाविद्यालय, शासकीय/अनुदान प्राप्त महाविद्यालय में समस्त शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी। क्लैट के माध्यम से एनएलयू या डीयू में चयन होने पर शुल्क राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। नीट के आधार पर केन्द्र/राज्य शासन/निजी संस्थानों के पाठ्यक्रम में प्रवेश पर शुल्क राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *