बैतूल। भारत सरकार की मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत विपणन वर्ष 2021-22 में मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु कृषकों को 16 जून तक अपना पंजीयन कराना होगा।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग श्री केपी भगत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मंूग उपार्जन के लिए 11 उपार्जन/पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें सेवा सहकारी समिति मर्यादित रानीपुर, विपणन सहकारी समिति मर्यादित बैतूल, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति परमंडल मुलताई, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित शाहपुर, प्राथमिक सहकारी समिति चोपना, बैतूल, जामठी, सांवलमेंढा, भीमपुर, चांदू एवं नरखेड़ शामिल हैं। कृषकों से अपेक्षा की गई है कि मूंग के वास्तविक बोये गये रकबे का अंतिम तिथि 16 जून के पूर्व उक्त पंजीयन केन्द्रों में पंजीयन कराएं। उपार्जन कार्य 15 जून से प्रारंभ किया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *