• सेवा और समर्पण का प्रतीक चिन्ह बना विजय कोविड सेण्टर

बैतूल। कोरोना काल में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय को विजय कोविड सेंटर बनाने वाहवाही जनता के बीच काफी चर्चा बटोर रही है। विजय कोविड सैण्टर से सैकड़ों मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने गृहस्थ कार्यों में मे लग चुके है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा जिला कार्यलय मे स्थित विजय कोविड सेण्टर से 7 मरीज डिस्चार्ज होकर स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे है। आज मरीजों ने भाजपा कोविड सेन्टर के सफल संचालन के लिये डाक्टर,नर्सिंग स्टाफ एव पूर्व सांसद हेमंत खण्डेवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का आभार माना। मरीजो के डिस्चार्ज के समय भाजप के जिला मंत्री रंजती सिंह,कोठी बाजार व गंज मंडल अध्यक्ष ब्रिक्रम बैध,विकास मिश्रा,कैलाश धोटे, पवन यादव ने कल्पतरु के पौधे भेट कर उन्हे स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ब्रिकम वैध व विकास मिश्रा ने कहाँ की कोविड से कई स्तर पर जंग लडी जा रही है जिसमे कोविड का उपचार महत्वपूर्ण अंग है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन शब्द को चरितार्थ करने के लिए कोविड- केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है जो की राजनीतिक क्षेत्र में सेवा का पर्याप्त उदाहरण है। गौरतलब है की भाजपा कार्यालय विजय भवन 55 बेड का निशुल्क कोविड केयर सेण्टर संचालित हो रहा है, जिसमे 31ऑक्सीजन बेड, 29 सामान्य बेड, पर कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *