सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता ( सेवाये) – 2  में   कार्यरत  आबुराव  माकोडे  संयत्र सहायक का  आकस्मिक निधन  विगत दिनों   हुआ ।  स्व सुरक्षा निधि समिति  सारनी द्वारा  उनकी पत्नी  गीता माकोडे    को आर्थिक सहायता के रूप में  रुपये  साठ हजार का  चेक   भुगतान पत्र कंपनी के आवास गृह एफ 40  पर जाकर दिया । स्व सुरक्षा निधी  समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि  समिति का उद्देश्य  नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है ।  इसी के साथ  नवीन कुमार श्रीवास्तव   अतिरिक्त कार्यालय सहायक श्रेणी  दो जो कि  प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड  भोपाल मे कार्यरत  थे  , उनकी  पत्नी गीता श्रीवास्तव के बचत खाते में  राशि  स्थानान्तरित की गई । कंपनी  केडर के नियमित कर्मचारी अधिकारीयो को  भी  स्व सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बनाया जा  रहा है । समिति  के नियमित सदस्य  जो   सेवानिवृत्त / स्वैच्छिक सेवा निवृत्त होते हैं  , उन्हें  भी सहयोग राशि के साथ ही  स्मृति चिन्ह  प्रदान किया जाता है  । वर्तमान में  सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारी समिति को अनुदान स्वरूप आर्थिक सहयोग कर रहे  हैं ।  इस मौके पर  कार्यपालन अभियंता  वी डी त्रिपाठी , एन के गुजर  , राजकुमार  गुलतकर  अंबादास सूने   उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *