- 5 मई को विनोबा वार्ड में लगेगा शिविर
बैतूल। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा समाजसेवियों की पहल और सहयोग से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। आज शहर के टैगोर वार्ड में गैस एजेंसी के सामने ब्लड डोनेशन बस के माध्यम से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर तक 17 यूनिट रक्तदान हुआ। कई युवा समाजसेवियों ने यहां पहुंचकर रक्तदान किया। पहले दिन सेंट्रल स्कूल में आयोजन किया गया था, उसमें 20 यूनिट रक्तदान हुआ था। बुधवार 5 मई को विनोबा वार्ड के शिव मंदिर में बैतूल ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ब्लड डोनेशन बस उपलब्ध रहेगी। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने अधिक से अधिक रक्तदाताओं से रक्तदान करने की अपील की है।
+ There are no comments
Add yours