भैसदेही। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने मंगलवार को जिले के भैंसदेही क्षेत्र का दौरा कर यहां कोविड प्रबंधन की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोविड संक्रमण फैलने से रोकने के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बचाव के उपायों के प्रति भी आमजन में जागरूकता लाई जाए। कलेक्टर  बैंस ने ग्राम केरपानी में क्वारंटाइन क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम देखे। उन्होंने भैंसदेही में फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया एवं कॉल सेंटर की गतिविधि का जायजा लिया। उन्होंने यहां कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया एवं चिकित्सकों से मरीजों के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम नवापुर एवं चिचोलाढाना में भी ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने भैंसदेही में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार  नरेश सिंह राजपूत, सीईओ जनपद पंचायत  एनएस रघुवंशी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी
शिवचरण बोहित, सीएमओ कालू सिंह उईके बीएमओ डॉ. अरुण अटल उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *