सीएम ने अधिमान्य पत्रकारो को दिया फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा

Estimated read time 0 min read
  • श्रमजीवी पत्रकार संघ ने माना आभार
  • क्लेम राशी 25 लाख करने मांग

सारनी। कॅरोना महामारी को  देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारो को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा दिया है। सीएम ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन योद्धा मानते हुए कॅरोना से मौत होने पर पांच लाख रुपए देने की बात कही है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार के संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान एवं जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार माना है। संभागीय अध्यक्ष खान एवं जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि कॅरोना महामारी में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डाल कर शासन एवं जनता को जमीनी हकीकत से अवगत करा रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन योध्दा मानते हुए फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा दिया है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने क्लेम राशी पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की मांग की है। शासन ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा दिया है। ऐसे में पांच लाख कि राशी कम लगती है। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकारों अपने कार्य मे पुरी सतर्कता बरतने एवं खबरों के माध्यम से जनता को जागरूक करने की बात कही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours