बैतूल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वावधान में चलाए जा रहे मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत कोरोना वालंटियर बने स्वयंसेवी जिले में कोरोना संक्रमण रोकने में सहयोगी बन रहे हैं। जिले के सभी विकास खंडों में पंचायत स्तर पर कोरोना वालंटियर सक्रिय होकर प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने की चलाई जा रही मुहिम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जन अभियान परिषद् की जिला समन्वयक  प्रिया चौधरी ने बताया कि विकासखंड भैंसदेही में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम बरहपुर में कोरोना वालंटियर  ओमकार घानेकार,  राजाराम पटैया एवं ग्रामीणों के सहयोग से बेरिकेड्स लगाए गए एवं  बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना प्रतिबंधित किया गया। साथ ही जनता कफ्र्यू का कड़ाई से पालन करने, दो गज दूरी-मास्क है जरूरी एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विकासखंड आमला में कोरोना वालंटियर शमनी हारोडे, परसराम सूर्यवंशी, धनीराम गढ़ेकर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अंधारिया  द्वारा जनता कफ्र्यू लगाने हेतु ग्राम पंचायत अंधारिया में प्रशासन को सहयोग किया ।
विकासखंड आठनेर के ग्राम मूसाखेड़ी में कोरोना वालंटियर  हरिराम कंगाले व ग्रामीणों द्वारा ग्राम के सभी मार्गों पर जनता कफ्र्य़ू लगाया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक-8 में कोरोना वालंटियर कुलदीप आजाद व श्री दुर्गेश आजाद द्वारा बाहरी लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *