महापुरूषो के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के 40 वेें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रेरणास्त्रोत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित की गई। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पर जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भाजपा सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन उपस्थित थे। लॉक डाउन के चलते सोषल डिस्टैंस का भी पूरी तरह पालन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री उइके के कहा कि आज से ठीक 40 वर्ष पूर्व 6 अप्रेल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। धीरे धीरे पार्टी के आधर स्तंभो के प्रयासो और देश की जनता के विश्वास के चलते आज देश व कई प्रदेशो में भाजपा की सरकार काम कर रही है।
