सारनी। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारनी में स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके तहत लगभग 100 गरीब परिवार को भोजन की खाद्य सामग्री वितरण की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल मोहन मोरे ने 100 किलो चावल, सुखमन सलाम ने 50 किलो चावल एवं 50 किलो आटा, फूलचंद यादव ने 100 किलो आटा, दीपक सिनोटिया ने 50 किलो आटा, सुखनंदन विश्वकर्मा ने 100 पैकेट हल्दी एवं 100 पैकेट मिर्ची, शिवराज यादव ने 50 किलो चावल एवं 100 नमक पैकेट, राजू नागवंशी ने 20 पैकेट तेल, मानू मर्सकोले ने 20 पैकेट तेल, तारक मंडल ने 10 पैकेट तेल, लखन बेलवंशी ने 20 पैकेट तेल, शिवदीन इवने ने 10 पैकेट तेल, रजनीकांत सिनोटिया ने 100 साबुन निरमा पैकेट, 100 सुभाष यादव ने 50 किलो आटा, ललित यादव ने 20 पैकेट तेल का सहयोग किया। इसके साथ ही सभी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 40वां स्थापना दिवस मनाया। जिस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सारनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, ग्रामीण सुखमन सलाम, मानू मर्सकोले, ललित यादव, शिवराज यादव, शुखंदन विश्वकर्मा, तारक मंडल, फूलचंद यादव, दीपक सिनोटिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।