बैतूल। जिले में कोविड के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 वायरस की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की ड्यूटी आगामी आदेश तक डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर डीसीएचसी बैतूल में लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती जगदेव उप स्वास्थ्य केंद्र डंगारिया, मोनिका नागले उप स्वास्थ्य केंद्र टेमनी, चौती धुर्वे उप स्वास्थ्य केंद्र पलासपानी, सूरज दवंडे बडग़ांव, रीता कोसे उप स्वास्थ्य केंद्र खामापुर, विशाखा डोंगरे उप स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, अंकिता वरवड़े उप स्वास्थ्य केंद्र पाटाखेड़ा, रुचिका चौकीकर उप स्वास्थ्य केंद्र कामठा, भावना बरोदे उप स्वास्थ्य केंद्र आस्टा न्यू, राकेश कुमार हनोते उप स्वास्थ्य केंद्र पहावाड़ी, अलका बाल्मीकि उप स्वास्थ्य केंद्र येनस, शिवकला नरवरे उप स्वास्थ्य केंद्र सांडिया समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को प्रभारी अधिकारी डीसीएचसी जिला चिकित्सालय बैतूल के समक्ष तत्काल प्रभाव से अपनी उपस्थिति देने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *