बैतूल। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने सोमवार को जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना संक्रमितों को दी जाने वाली उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध बेड्स एवं उपचार सुविधाओं से भी अवगत हुए। उन्होंने यहां पदस्थ स्वास्थ्य अमले की कार्य व्यवस्था की भी पड़ताल की एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर बैंस ने चिचोली पहुंचकर वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने फीवर क्लीनिक की भी व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य अमले को उपचार व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण व्यवस्था, कॉल सेंटर्स एवं कोविड सेंटर्स का भी निरीक्षण किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *