सारनी। वेकोलि क्षेत्र के कामगारों एवं उनके परिजनों को कोविड-19 टीकाकरण एवं कोविड-19 के चिकित्सा व्यय राशि भुगतान को लेकर लालझण्डा कोल माइंस मज़दूर यूनियन के द्वारा वेकोलि मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया। संघ के महासचिव जगदीश डिगरसे ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में कोल कामगार एवं उनके आश्रितों को शासकीय एवं पेंनल चिकित्सालयों में जगह नहीं होने के कारण निजी चिकित्सालयों में इलाज करवाना पड़ रहा है। जिससे कामगारों को भारी आर्थिक खर्च वहन करना पड़ रहा है। जिसके लिए वेकोलि में कार्यरत सभी कामगार एवं उनके परिवार के सदस्यों जिनका कोविड-19 से संबंधित इलाज निजी चिकित्सालयों जो कंपनी के पेंनल में नहीं है उन्हें भी संबंधित ईलाज में व्यय राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिये। वही संघ के महासचिव डिगरसे ने बताया कि इस दौरान  कोल कामगार जान जोखिम में डालकर निरंतर कोयले का उत्पादन कर रहा हैं, परंतु इसमें उनके परिवारों का भी पूर्ण सहयोग रहा। जिसके बावजूद आयु सीमा बाध्यता के कारण हमारे कई कामगारों को समय पर वेक्सीन नहीं लग पा रही है। जिसे देखते हुए वेकोलि में कार्यरत सभी कामगार एवं उनके परिवार के सदस्यों को आयु बाध्यता सीमा समाप्त कर कोविड-19 का टीकाकरण करवाने करने की मांग उठाई गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *