
सारनी। बैतूल जिले सहित पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए दोनों जिले में राज्य प्रशासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने तालाबंदी कर दी गयी हैं। प्रतिदिन दोनों जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ते जा रही हैं। इन्हीं संख्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खैरवानी बॉर्डर तथा नपा सारनी के बगडोना पर बेरिकेडिंग करके वाहनों की जांच की जा रही हैं। जबकि इस संबंध में हमारे द्वारा पूर्व में ही खबर के माध्यम से प्रशासन को आगाह किया गया था कि खैरवानी सीमा से प्रतिदिन लोग आवाजाही कर रहे हैं, जिससे संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ रही हैं। इसके पश्चात वेकोलि प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों को इस सम्बंध में आदेश जारी करते हुए कार्य पर आने से पाबंदी लगाई हैं अन्यथा वे सारणी नगरीय निकाय में रहकर कार्य कर सकते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को छिंदवाड़ा बैतूल की सीमा खैरवानी चेक पोस्ट, दमुआ नाका, जय स्तंभ चौक सारणी, पाथाखेड़ा राजीव चौक तिगड्डा, छतरपुर चौक बगडोना, इसके अलावा बगडोना कॉलेज गेट प्रवेश द्वार पर भी पुलिस की सख्त तालाबंदी के साथ एक-एक वाहनों को चेक किया जा रहा है। सारनी एसडीओपी अभयराम चौधरी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी राकेश सरयाम, एसआई रवि ठाकुर खुद समय-समय पर पुलिस के बनाए गए पॉइंट ऊपर उपस्थित होकर शक्ति से नियमों का पालन करवा रहे हैं। इसके अलावा ऑन ड्यूटी डब्लूसीएल से लिखें वाहनों पर भी गंभीरता से पूछताछ की जा रही है, जिसका नतीजा यह निकला कि कई ऐसे महान मिले जिन पर ऑन ड्यूटी डब्लू से लिखा हुआ था लेकिन वह अपने कार्य पर जाने की जगह सड़कों पर तफरी मचा रहे थे जिन्हें सख्त हिदायत देकर वापस किया गया। जबकि कई ऐसे लोग भी मिले जो बेवजह घूम रहे थे लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें रोका। साथ ही समझाईश दी गई कि अगली बार अगर सड़कों पर इस तरह तालाबंदी के नियम को तोड़ते हुए दिखाई दिये तो मजबूरन धारा 188 के तहत कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस दौरान नगर रक्षा समिति के सदस्य भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर तालाबंदी के नियमों का पालन करवाने में अहम योगदान साबित हो रहे हैं। नगर रक्षा समिति के संयोजक संतोष मालवीय ने बताया कि हम आगे भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समय-समय पर समय लेकर शक्ति से नियमों का पालन करायेंगे। गौरतलब हो कि बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के दमुआ क्षेत्र से लगभग 7 गाड़ियों में 35 लोग जब जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। उसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई और सारणी एसडीपीओ को निर्देशित किया था कि जिले की सीमा में दूसरी जिले से कोई आवागमन ना करने दिया जाए। इसके बाद सारणी पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए तत्परता से इसे अमल में लाते हुए कार्य शुरू कर दिया है।