सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार को स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा जनता को वर्चुअली माध्यम से संबोधित किया गया। नगर पालिका परिषद सारनी ने इसके लिए शहर के तीन स्थानों पर वर्चुअली माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था की थी। इस दौरान नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहने का संदेष दिया।
नगर पालिका कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष  आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष  भीम बहादुर थापा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सीके मेश्राम उपस्थित हुए। नोडल अधिकारी श्री केके भावसार ने बताया कि कोविड-19 के नियमों के आधार पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मास्क पहनाकर सोषल डिस्टेंसिंग कर बैठाया गया। नगर पालिका कार्यालय के अलावा वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड का आफिसर्स क्लब व बगडोना स्थित आनंद परिसर में वर्चुअल माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था की गई। यहां एलईडी टेलीविजन पर वेबकास्ट किया गया। दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक कार्यक्रम चला। इस दौरान यहां जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिकों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों को बुलाया गया था। लोगों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दो गज की दूरी बनाकर रखने, मास्क का प्रयोग करने व बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *