सारनी। कायाकल्प अभियान में घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उत्कृष्ट संस्थान का पुरस्कार दिया गया। घोड़ाडोंगरी के ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव शर्मा को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया। एक सादे कार्यक्रम के दौरान उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया। संचालन कर रहे सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने बताया कोरोना काल मे डॉ. शर्मा ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए संस्थान को उत्कृष्ट बनाए रखा। बीएमओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कायाकल्प अभियान के तहत घोड़ाडोंगरी सीएचसी को वर्ष 2019-20,  2020-21 के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी आमढाना को भी उत्कृष्ट पुरस्कार मिला। घोड़ाडोंगरी को 1 लाख रुपये एवं डेहरी आमढाना को 2 लाख का पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिया गया। डॉ. शर्मा ने बताया डब्ल्यूसीएल द्वारा शोभापुर की डिस्पेंसरी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। इसे भी उत्कृष्ट अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, स्वसहायता समूह के लोग व नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग के साथ संपन्न हुआ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *