बैतूल। शहीद दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में गंज कोठीबाजार मंडल द्वारा आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद सरदार भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू को श्रृद्वांजलि दी गई। कार्यकर्ताओ ने अमर शहीदो के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को श्रृद्वासूमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में इन शहीद क्रांतिकारियो के योगदान को देष कभी भुला नही सकता। इन क्रांतिकारियो के कारण ही अंग्रेजो को भारत छोडना पडा था। आज का दिन हमारे लिए प्रेरणा लेने का दिन है। इन शहीदो के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भारत माता की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपू सलूजा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन, मंडल महामंत्री सावन्या शेषकर, गीतेष बारस्कर, पवन यादव, पवन राठौर, श्याम टेकपुरे, कुणाल शर्मा, रवि सोनी, लोकेष साहू, देवेन्द्र बर्थे, अजय मौखेडे, अलकेष चावडे, ललित धोटे सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहीद दिवस पर भगतसिंह ,सुखदेव, राजगुरू को दी श्रृद्वांजलि
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours