बैतूल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेष नेतृत्व के आव्हान पर बैतूल गंज ,कोठीबाजार नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित कारगिल चैक पर “ मेरा मास्क मेरी सुरक्षा “ अभियान के तहत नागरिको को मास्क वितरित कर लगाए गए। साथ ही सोषल डिस्टेसिंग और मास्क लगाने का संकल्प दिलाया। गंज मंडल के कार्यकर्ताओ ने 23 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे कारगिल चैक पर मास्क लगाने के लिए जागरूकता अभियान का सायरन बजने पर नागरिको को मास्क लगाए और वितरित किए। साथ ही नागरिको को सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर पवन यादव, आषीष पंवार, गीतेष बारस्कर, सतीष महाते, अनिल पंवार, बबन नानकर, सुदामा नानकर, महेष यादव, सारिक खान, अज्जू लोखंडे, विक्रम शर्मा, महेष्वर चंदेल सहित बडी संख्या में नगर के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *