सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी की प्राचार्य प्रमिला वाधवा के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में स्थापित गांधी स्तंभ पर आजादी के वीर जवान भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद दिवस पर याद कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार विष्णु सिंह उईके का जीवन परिचय देते हुए उनके आजादी में योगदान को विद्यार्थियों को बताया महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक डॉ शोभना जैन, ने 23 मार्च को मनाए जाने वाले शहीद दिवस के इतिहास को बताया खेल अधिकारी मनोज नागले ने आजादी के गुमनाम शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखने की अपील की इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप पंदाम, राष्ट्रीय सेवा योजना महिला विग अधिकारी रश्मि रजक, अर्जुन वानखेडे, रामचंद्र गुजरे, प्रताप सिंह राजपूत, बीपी भूरसे , विवेकानंद झारिया, अर्चना महाले, गंगा चौरे, दीपिका सोनी, निकिता सोनी, एवं समस्त स्टाफ के कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।