सारनी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच अब पुलिस भी मास्क के बिना चलने वालों के चालान बना रही है सारनी पुलिस ने शनिवार को जयस्तंभ चौक पर चेकिंग की। वाहनों के चालको के चालान बनाए। सब इंस्पेक्टर अलका रॉय, फतेबहादुर सिंह, पूनम तिवारी समेत अन्य स्टाफ ने यहां चेकिंग की। अलका रॉय ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना मास्क व दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की जांच की गई। पुलिस थाने में पदस्थ एक कर्मचारी की बेटियों के भी चालान बनाए गए।

इधर नगर पालिका ने बाजार में की कार्रवाई

नगर पालिका की राजस्व टीम ने भी शनिवार पाथाखेड़ा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दूकानों की जांच की। यहां राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य ने बताया सीएमओ सीके मेश्राम के निर्देश पर जांच की गई। कार्रवाई में सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश धोटे व अन्य कर्मचारी शामिल थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *