सारनी। अनुविभाग क्षेत्र सारनी के तीन थानों की पुलिस ने रेत माफियो पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने रेत से भरी टेक्ट्रर ट्राली को पकड़कर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभयराम चौधरी के मार्गदर्शन में चोपना, रानीपुर एवं सारनी पुलिस ने रेत माफियो पर शिकंजा कसते हुए 8 टेक्ट्रर ट्राली को पकड़ा है। चोपना थाना प्रभारी एसके अंधवांन ने रेत के अवैध कारोबार में लगे 3 रेत माफियो के टेक्ट्रर ट्रालियों को पकड़ा है। रानीपुर थाना प्रभारी राहुल कछावा एवं सहायक उप निरीक्षक अवधेश तिवारी ने 4 रेत माफियो पर कारवाही करते हुए उनके 4 टेक्ट्रर ट्रालियों को जप्त किया है। इसी तरह सारनी थाने के अंतर्गत पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी आरके सरेआम ने एक टेक्ट्रर ट्राली को पकड़कर मामला दर्ज किया है। एसडीओपी श्री चौधरी ने बताया कि एसपी साहब के निर्देशन में अनुभाग के तीन थानों की पलिस ने रेत माफियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करके रेत से भरी 8 टेक्ट्रर ट्रालियों को पकड़कर विभिन्न धाराओ का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि चोपना पुलिस ने टेक्ट्रर चालक अज्ञात पर अपराध क्रमांक 64 / 2021 धारा 379, अपराध क्रमांक 65/2021 धारा 379 में अज्ञात ट्रेक्टर चालाक पर दर्ज किया है। वही दूसरी तरफ अपराध क्रमांक 71/21 के तहत राजू पिता कनकसिह पर धारा 379 का मामला दर्ज किया। रानीपुर पुलिस ने रेत माफिया दिनेश पिता सुककु की टेक्टर ट्राली को जप्त कर धारा 379 का मामला दर्ज, देवीप्रसाद माणकलाल की टेक्ट्रर ट्राली जप्त कर धारा 379,संजू पिता प्यारेलाल की टेक्ट्रर ट्राली जप्त कर धारा 379 एवं अरविंद पिता नन्दराम की बिना नंबर की टेक्ट्रर ट्राली जप्त धारा 379 का मामला दर्ज किया है। पाथाखेड़ा पुलिस ने दीपक पिता नन्हेंसिह धुर्वे की टेक्ट्रर ट्राली जप्त कर धारा 379 का मामला दर्ज किया है। पुलिस की कार्यवाही से रेत माफियो में हड़कंप मच गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *