सारनी। शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार नगर पालिक क्षेत्र में संजीवनी क्लीनिक खोलने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संजीवनी क्लीनिक सारनी नगर पालिका क्षेत्र के पाथाखेड़ा में खुल सकता है। इसके लिए नगर पालिका में फल की है। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल को पत्र लिखा है। सीएमओ द्वारा लिखे पत्र में उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संजीवनी क्लीनिक खोलने के लिए शासकीय भवन आवंटित किया जाना है। सीएमओ ने बताया निकाय क्षेत्र में वार्ड 24 में पशु चिकित्सालय पाथाखेड़ा के समीप मंगल भवन उपलब्ध है। उन्होंने बताया उक्त भवन में संजीवनी क्लीनिक खोला ज सकता है। सीएमओ नपा के पत्र के आधर पर यदि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल मंजूरी देते है तो पाथाखेड़ा में उक्त सौगात मिल सकती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *