आजादी का अमृत महोत्सव, बगडोना कालेज में हुआ कार्यक्रम आयोजित

Estimated read time 0 min read

सारनी। शासकीय महाविद्यालय बगडोना सारनी मे शुक्रवार 12 मार्च को मध्यप्रदेश शासन की आदेश अनुसार अमृत महोत्सव कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शोभाना जैन, के निर्देश में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शक प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में शुरू हुआ कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व महाविद्यालय के परिसर की महात्मा गांधी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया कार्यक्रम प्रभारी ने शासन के अमृत महोत्सव की जानकारी दी तथा आइशा पर चलने का छात्र छात्राओं को संदेश दिया राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री प्रदीप पंदाम स्वच्छता एवं सम्मान के लिए प्रेरित कर स्वयंसेवकों प्राचार्य तथा समस्त स्टाफ के साथ परिसर की सफाई की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई प्रभारी डॉ रश्मि रजक ने दांडी मार्च पर प्रकाश डाला इसी के साथ साथ प्राचार्य एवं प्रभारी द्वारा महाविद्यालय के स्वयंसेवक दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दांडी यात्रा के साथ जन समुदाय में स्वच्छता के महत्व को समझाना है रामचंद्र गुजरे  स्वच्छता के महत्व को समझना कोरोना महामारी जैसे गंभीर बीमारियों से स्वयं एवं समाज को बचा जा सकता है अवसर पर कोरोनावायरस की गाइडलाइन का पालन करते हुए डॉ हरीश लोखंडे, डॉ प्रताप सिंह राजपूत,  मनोज नागले, भुरासे, इंद्र बिसदै, शाहिद खान,विवेकानंद झारिया, गंगा चौरे, कविता धोटे, दीपिका सोनी, श्रद्धा वागद्रे, सरित महाविद्यालय स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours