• चुनाव की तैयारीयो को लेकर गंज व कोठीबाजार मंडल की बैठक संपन्न

बैतूल। बैतूल शहर की मानसिकता हमेषा ही कांग्रेस विरोधी रही है। इतिहास बताता है कि नगर में एक दो बार को छोडकर हमेषा ही कांग्रेस विरोधी का बैतूल नपा पर कब्जा रहा है। इस नपा चुनाव में भी बैतूल नपा में भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। उक्त उदगार भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को जिला कार्यालय विजय भवन में बैतूल गंज व कोठीबाजार मंडल की संयुक्त बैठक में व्यक्त किए। नपा चुनाव की तैयारीयो को लेकर आयोजित दोनो मंडल की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने की। बैठक में वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, रमेष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, नपाचुनाव  प्रभारी कमलेष सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य विषेष रूप से उपस्थित थे। नपा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में उर्जा का संचार करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय  होने के कारण पार्टी के लिए इस नपा के चुनाव और अधिक महत्वपूर्ण है, इसीलिए चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिले में ही नही पूरे प्रदेष में भाजपा के पक्ष में माहौल है। उन्होने कार्यकर्ताओ को चुनाव को लेकर सतर्क और सजग रहने की बात करते हुए कहा कि हारती हुई कांग्रेस प्रचार मे और अधिक स्तरहीनता का प्रदर्षन करेगी। परंतू हमारे कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी ,निष्ठा के साथ कांग्रेस के हर हथकंडो का जवाब देना होगा। श्री शुक्ला ने कहा इस चुनाव में पार्टी का एक ही मंत्र है बूथ जीता चुनाव जीता है। उन्होने कार्यकर्ताओ को बूथ पर करने वाले करणीय कार्य भी बताए। बैतूल नगर पालिका के चुनाव प्रभारी कमलेष सिंह ने कार्यकर्ताओ से बूथ पर फोकस करने को कहा। श्री सिंह ने कहा कि ये चुनाव  कोरोना काल के साये में हो रहे है। अतः सभी शासन के नियमो का पालन करते हुए चुनावी प्रचार करेगें। श्री सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षो से बूथ समिति को और अधिक गतिषील करने को कहा। बैठक में दोनो मंडल की कार्यकारिणी, वार्ड प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विक्रम शर्मा ने एवं आभार कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य ने व्यक्त किया। बैठक के समापन पर वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती रजनी राठौर के निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रृद्वांजलि दी गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *