घोड़ाडोंगरी। जंगल सत्याग्रह की नगरी घोड़ाडोंगरी में आजादी के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव श्री मोहन नागर, पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती गंगा उइके, प्रधान जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी श्री सुशील धुर्वे सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत घोडाडोंगरी के शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर किया गया। इसके बाद नगर परिषद् घोड़ाडोंगरी में आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव श्री मोहन नागर ने कहा कि घोड़ाडोंगरी से जंगल सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ, जो आगे चल कर प्रदेश तक पहुंचा। उन्होंने जंगल सत्याग्रह में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथा पर भी इस दौरान प्रकाश डाला। श्री नागर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जंगल सत्याग्रह में घोड़ाडोंगरी ने देश को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिए।

अमृत महोत्सव कार्यक्रम में श्री विशाल बत्रा, श्री राजेश महतो, श्री राजेश मालवीय, एसडीएम श्री अनिल सोनी, तहसीलदार श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा, सीएमओ श्री जीआर देशमुख, जनपद सीईओ श्री दानिश अहमद खान सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *