शाहपुर। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा द्वारा टेक्टर पर बैठकर महिलाओं से टेक्टर खिंचवाया गया। भाजपा मंडल शाहपुर  इसकी घोर निंदा करती है। मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने बताया की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं से टेक्टर खिंचवा रहे है। अगर प्रदर्शन करना था  तो  हुड्डा  खुद टेक्टर खींच सकते थे, महिलाओं से टेक्टर खिंचवाना निंदनीय है ।भाजपा मंडल शाहपुर इसकी घोर निंदा करते हुए नया बस स्टैंड शाहपुर पर भूपेंद्रसिंह हुड्डा का पुतला दहन किया गया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमारे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत सोनी, अनिल जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री शत्रुजीत शुक्ला, संतोष सोनी, आशीष राठौर, चाँदनी नामदेव, नीतू गुप्ता, रजनी गुप्ता सहित मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *