सारनी। नगर पालिका के टैक्स बकायदारों को आगामी 31 मार्च के पहले सारे टैक्स जमा करना जरूरी है। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया चालू वर्ष एवं पिछला बकाया समस्त कर 31 मार्च के पूर्व जमा करना होगा। इसके तहत संपत्ति कर, जलकर आदि की राशि नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर जमा हो सकेगी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के पश्चात कर जमा करने पर अधिभार अधिरोपित किया जाएगा। इसके अलावा वैधानिक कार्यावाही भी हो सकती है। सी के मेश्राम ने बकाया करदाताओं से तय समय से पूर्व राशि जमा करने का आग्रह किया है।