• नगर पालिका पहुंचे लोगों ने नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के साथ पहुंचकर सीएमओ को बताई समस्या

सारनी। शोभापुर काॅलोनी क्षेत्र के वार्ड 31 में कालीमाई मंदिर के पास मांस दुकानों का एक बार फिर से विरोध शुरू हो गया है। गुरूवार को नगर पालिका पहुंचे वार्ड के लोगों ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष भीमबहादुर थापा, भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह के साथ सीएमओ के पास पहुंचकर विरोध किया। इसके बाद सीएमओ सीके मेश्राम ने तत्काल दुकानें हटाने के निर्देश दिए। नहीं हटने वाले दुकानदारों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी।
कालीमाई बाजार मोहल्ला वार्ड 31 में मांस-मटन की दुकानें मुख्य मार्ग के पास लगती हैं। जबकि इन दुकानों को भीतर सर्वसुविधायुक्त स्थान दिया गया है। यहां के मनोज लिल्होरे, पंकज सोनी, रमेश पवार, भीमराव कवडकर, उपकार विश्वकर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि सभी मांस-मटन की दुकानें बाजार के बीचो-बीच लगाई जाती हैं। इससे यहां रहने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है। लोगों ने बताया कि इससे निकलने वाले वेस्ट और बदबू से लोग परेशान हो गए हैं। इससे लोगों की सेहत पर विपरीत असर हो रह है। यहां रहने वाले विक्की खान, विराट सिंह, शिवा गुप्ता, गोलू सिंह, रूपेष ठाकुर, धनंजय, सुनील पवार, मजय सेठ समेत अन्य ने बताया पास ही मां काली का मंदिर भी है, यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मांस की दुकानें हटाई जानी चाहिए। लोगों ने नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह के साथ सीएमओ श्री सीके मेश्राम से मुलाकात की। सीएमओ ने राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार को बुलवाकर दुकानें हटाने के निर्देष दिए। उन्होंने दुकानों को तय स्थान पर भेजने को कहा। ऐसा नहीं करने वालों पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *