• डेम को बचाने महिलाओं ने सम्हाला मोर्चा

सारनी। सतपुड़ा जलाशय अभियान के दूसरे चरण में रविवार की सुबह सैकड़ो श्रमदानी कार्यकर्ता जुटे। पिछले सप्ताह की तुलना में संख्या थोड़ी कम थी लेकिन उत्साह दुगना था।दो घण्टे तक लगातार श्रमदान कर 25 ट्राली जलीय खर पतवार और मालवा डेम से निकाला गया। मछुआरों द्वारा सुझाई गई महाजाल की तरकीब कामयाब रही और गहरे पानी से मलवा निकालने में काफी कारगर सिद्ध हो रही है। महाजाल की तरकीब से एक बार मे ही एक ट्राली मलवा बाहर निकल जा रहा है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ता अब महाजाल की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। रविवार को लगभग 3 सौ कार्यर्ताओं ने दो घण्टे तक श्रमदान किया।

अभियान के दूसरे चरण में नगरपालिका अध्यक्ष आशा भारती भी श्रमदान में शामिल हुई। मछुआरों की टोली के साथ महिलाओं ने भी मोर्चा सम्हाल लिया है। रविवार को काफी संख्या में महिलाओं ने श्रमदान में हिस्सा लिया और खर पतवार को डेम से बाहर निकाला। चाइनीज झालर एवं सभी प्रकार के जलीय खर पतवार से सतपुड़ा जलाशय को मुक्त कराने लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। अभियान के दूसरे चरण में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ श्रमदान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। संस्कार भारती, लोनारी कुनबी समाज,मप्र पावर एम्प्लाई एसोसिएशन,टेंट एसोसिएशन  सहित अनेक संगठन के प्रतिनिधियों ने दूसरे चरण के अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाजसेवी पीजे शर्मा ने सभी श्रमदानियों को स्वल्पाहार कराया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *