आमला। भाजपा नगर मंडल आमला के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक अशोक जी नागले के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक मे विद्यान सभा के निधि सह प्रभारी औमप्रकाश मालवीय ने सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्ष से दो दिवस मे आजीवन संहयोग निधि संग्रह करने का आग्रह किया । बैठक मे मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, निधि प्रमुख श्री अशोक नागले , नपा अध्यक्ष श्री मती लाजवन्ती नागले, श्री जोहर पटेल, श्री नरेन्द्र गढेकर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अनुप राठौर ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शोभा देशमुख , किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अमुना यादव, अनुसुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शिवपाल उबनारे, अनुसुचित जनजाति अध्यक्ष श्री सुम्मरलाल , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री इकबाल खान, किसान मोर्चा श्री पर्वत देशमुख महामंत्री राजेश पंडोले, श्री जोहर पटेल, राजेश अमरोही उपस्थित थे।