• बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

बैतूल। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने डिजीटल बैतूल कार्यक्रम के तहत बैंकिंग सिस्टम को अधिक से अधिक डिजीटिलाइज बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फरवरी माह में बैंकों के सभी करेन्ट अकाउंट्स को क्यूआर कोड से जोड़ा जाए। इसके अलावा बचत खातों को भी डिजीटिलाइज करने के लिए भी मार्च 2021 तक कार्य किया जाए। श्री बैंस बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी, एसएलवीसी के समन्वयक श्री एसडी माहोरकर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक श्री अरूण इनामदार, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री सौम्य नवीत, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री खालिद अंसारी सहित समस्त बैंक के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने पथ विक्रेता ऋण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 5 मार्च तक समस्त लंबित प्रकरणों का निराकरण आवश्यक रूप से बैंकर्स द्वारा कर दिया जाए। इसके अलावा स्व सहायता समूहों के बैंक लिंकेज पर भी बैठक में समीक्षा की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *