• जिला स्तरीय बैठक में बोले प्रदेष प्रभारी

बैतूल। प्रदेष भाजपा के प्रेरणास्त्रोत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुषाभाउ ठाकरे की सोच थी कि पार्टी स्वालंबी बने पार्टी के कार्य कार्यकर्ताओ के सहयोग से चले इसी हेतू आजीवन सहयोग निधि संग्रह का काम मध्यप्रदेष से शुरू हुआ जिसेे पूरे देष में लागू किया गया। उक्त उदगार भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद ,आजीवन सहयोग निधि के प्रदेष प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे ने शनिवार को जिला कार्यालय विजय भवन में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में व्यक्त किए। बैठक में प्रदेष महामंत्री भगवान दास सबनानी , सांसद दुर्गादास उइके,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ,पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, संग्रह अभियान के जिला प्रभारी रंजीत सिंह भी उपस्थित थे। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि निधि संग्रह में कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग का सहयोग लेवें। उन्होने कहा कि निधि संग्रह का कार्य लक्ष्य पूर्ति के साथ समय सीमा में हो इसकी विषेष चिंता करें। प्रदेष महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कहा कि 11 फरवरी को हमारे वैचारिक आराध्य पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी से हम समर्पण निधि संग्रह शुरू करते है। श्री सबनानी ने कहा कि राजनैतिक शुचिता के साथ पार्टी में आर्थिक शुचिता होना भी जरूरी है। श्री सबनानी ने कहा कि प्रदेष भाजपा का संगठन पूरे देष में आदर्ष संगठन माना जाता है। उन्होने एक उदाहरण देते हुए बताया कि देष भर के कार्यकर्ताओ में मध्यप्रदेष के कार्यकर्ताओ के प्रति विषेष सम्मान है। सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि भाजपा और अन्य दलो में भारी अंतर है। भाजपा की रीति नीति कार्यकर्ता आधारित है वहीं अन्य दलो में व्यक्तिवाद और परिवारवाद है। उन्होने कहा कि आज जो भाजपा का विराट स्वरूप हम देख रहे है उसे बनाने के लिए कार्यकर्ताओ ने त्याग किया है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जिला संगठन ने हमेषा ही प्रदेष द्वारा दिए निर्देषो का अक्षरषः पालन किया। निधि संग्रह में भी जिला अपना लक्ष्य पूरा करेगा। विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने भी प्रदेष नेतृत्व को आष्वस्त किया कि बैतूल जिला इस लक्ष्य की पूर्ति कर प्रदेष में अपना स्थान सबसे उपर रखेगा। प्रारंभ में पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह की अभी तक की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले के सभी 29 मंडलो में निधि संग्रह का कार्य कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कर रहे है। श्री शुक्ला ने भी प्रदेष प्रभारी को समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति का भरोसा दिलाया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन के मंडल प्रभारी,  मंडल के आजीवन सहयोग निधी प्रभारी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी जगदीष पंवार ने एवं आभार गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *