बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे कांग्रेसी संस्कृति का ही पालन कर रहे है। जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,कमलनाथ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आये दिन महिलाओ का अपमान करते रहे है। श्री शुक्ला पूर्व केबीनेट मंत्री और मुलताई के कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के राष्ट्रवादी अभिनेत्री कंगना राणावत के विरूद्व दिए गए अभद्र बयान पर टिप्पणी कर रहे थे। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसी नेताओ का महिलाओ के विरूद्व अभद्र बयानबाजी का इतिहास रहा है। श्री शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेसी महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन को “टंचमाल“ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा तात्कालीन महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी को “आईटम “ कहने वाले बयानो का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेसी संस्कृति मे महिलाओ का अपमान करना आम बात है। लेकिन देष प्रदेष की जनता महिलाओ का अपमान बर्दाष्त नही करेगी। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसी विधायक सुखेदव पांसे द्वारा अभिनेत्री कंगना राणावत के लिए की गई अभद्र टिप्पणी प्रदेष की महिलाओ का अपमान है। श्री शुक्ला ने कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है।