शाहपूर। जनजाति सुरक्षा मंच के माध्यम से आज जिला पंचायत के अध्यक्ष महोदय श्री सुराजलाल जावलकर जी, सारणी आमला विधायक श्री योगेश पण्डागरे जी,सांसद सुविधा केंद्र एवं घोड़ाडोंगरी विधायक श्री ब्रह्मा भलावी, भेसदही विधायक श्री धरमु सिंह सिरसाम जी को श्री रामनाथ कोविंद सम्मनीय राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति जी को बताया गया कि धर्म अंतरित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटा कर उन्हें दिए जाने वाले आरक्षण को समाप्त करने के लिए कोई भी व्यक्ति जिसने जनजाति आदि मत तथा विश्वासों का परित्याग कर दिया हो और इसाई इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया हो। वह अनुसूचित जनजाति का सदस्य नहीं समझा जाएगा इन सभी विषयों को देखते हुए राष्ट्रपति महोदय जी को ज्ञापन दिया।ज्ञापन देते समय श्याम जी ठाकरे जिला सगठन मंत्री, डॉ महेंद्र चौहान,कोषाध्यक्ष महेश्वर भलावी जिला सचिव छोटू सिंह उइके, जिला सयोंजक रितेश इवने,सह सयोंजक कपिल प्रधान,सनम कुमार आदि जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।