• विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने कार्यकर्ताओ को बताया वाक्या

बैतूल। बैतूल के चार बार सांसद रहे विकास पुरोधा के नाम से पहचाने जाने वाले स्व.विजय कुमार खंडेलवाल के विकास के फार्मूले की चर्चा उज्जैन में भाजपा विधायको के प्रषिक्षण वर्ग में सुनाई दी। प्रषिक्षण वर्ग से लौटे जिले के भाजपा विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने रविवार को जिला कार्यालय विजय भवन में प्रबुद्वजनो से हुई बजट पर चर्चा के पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओ से अनौपचारिक चर्चा में यह प्रसंग बताया। डा.पंडाग्रे के अनुसार प्रषिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष ,सांसद विष्णुदत्त शर्मा विकास के संबध में उदबोधन दे रहे थे। उन्होने कहा कि विधायको को विकास कार्य क्षेत्र की जनता की मांग अनुसार करना चाहिए। जनता की जो डिमांड हो उस पर फोकस करना चाहिए। यह बात करते हुए उन्होने बैतूल संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे स्व.विजय कुमार खंडेलवाल का उदाहरण विधायको को दिया। डा.पंडाग्रे ने कार्यकर्ताओ को बताया कि प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह प्रसंग उन्हे मेरे मित्र और बैतूल के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने एक चर्चा के दौरान बताया था। श्री शर्मा ने बताया कि बैतूल के पूर्व सांसद और पार्टी के प्रदेष कोषाध्यक्ष रहे स्व.विजय कुमार खंडेलवाल प्रवास के दौरान एक आदिवासी ग्राम पहुंचे और उन्हे बताया कि मैने आपके गांव के लिए सडक स्वीकृत कराई है। इस पर ग्रामीणो ने कहा कि उन्हे सडक की जरूरत नही है। उन्हे तो हैण्डपंप चाहिए। जिस पर श्री खंडेलवाल ने ग्रामीणो की मांग पर हैण्डपंप स्वीकृत कराया। प्रसंग का उल्लेख करते हुए प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि इस घटनाक्रम  के बाद स्व.विजय कुमार खंडेलवाल बाबूजी हमेषा ग्रामवासियो की डिमांड के अनुसार ही विकास कार्यो को महत्व देते थे। श्री शर्मा ने विधायको से भी इस बात का अनुसरण करने की अपेक्षा की। जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से विधायक डा.योगेष पंडाग्रे की चर्चा के दौरान सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे,मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य सहित शहर के प्रबुद्व नागरिक , कार्यकर्ता उपथित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *