सारनी। केंद्र सरकार के निर्देश पर फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वेक्सीन लगाई जा रही है। इसके तहत नगर पालिका सारनी के 300 अधिकारी कर्मचारियों को पहले चरण के तहत कोरोना बचाव की वेक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को भी नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार समेत कई कर्मचारियों को वेस्टर्न कोल फील्ड्स एरिया अस्पताल में वेक्सीन लगाई गई। बचे कर्मचारियों और अधिकारियों को अगले चरण में वेक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका के सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को उक्त वेक्सीन लगाई जाएगी। इसकी बाकायदा मॉनिटरिंग की जा रही है।