सारनी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने ग्रामिण क्षेत्र के सभी बुथो पर दौरा कर प० दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथी के अवसर पर ग्रामिणों को संबोधित करते हुए कहा की प० दीनदयाल जी प्रतिभा के बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे दीनदयाल जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण व उत्थान का दर्शन दिया राष्ट्र व संगठन के निर्माण में उनका विशिष्ट योगदान अतुलनीय है। अंत्योदय से सर्वादय का पथ प्रर्दशित करने वाले महान युगद्रष्टा की वैचारिक धरातल पर साधारण मानव की गरिमा को पुनः स्थापित करते हुए वे समाज के पीड़ित शोषित वंचित वर्ग की आवाज बने वे सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस अवसर पर फुलचंद यादव आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारी,राकेश वर्मा ,रुपेश सिनोटिया, वंदना पाटले,ललित यादव ,सुरेंद्र नरे,मदन वरकड़े, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते ,रामप्रसाद मसकोल, अलग-अलग बुथो में जाकर पुष्प अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई।