सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत का 53वां प्रान्त अधिवेशन इंदौर महानगर में रविवार को संपन्न हुआ। जहां प्रांत अध्यक्ष मनोज आर्य के द्वारा कुछ नवीन कार्यकारिणीयों कि घोषणा की गई। जिनमें प्रांत सहमंत्री नीलेश गिरी गोस्वामी को नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि नीलेश गिरी गोस्वामी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बैतूल के जिला संयोजक के दायित्व का भी निर्वाहन कर रहे हैं, इन्होंने पूर्व में 1 वर्ष जिला सयोजक और 2 वर्ष बैतूल नगर मंत्री का निर्वहन किया है। वे विद्यार्थी परिषद से 2016 से रह है। जबकि इनके अलावा मोनिका राठौर, सौरभ आजाद, आकाश सिन्हा, पीयूष वाघमारे को प्रान्त कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।