घोड़ाडोंगरी। घोडाडोंगरी तहसील के सारणी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को 13 साल की किशोरी का रेप कर उसे नाले में जिंदा दफना दिया गया। किशोरी के परिजन उसे तलाश करते हुए जब नाले के पास पहुंचे तो किशोरी पत्थरों के नीचे दफी में मिली। परिजन उसे तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची साथ ही सारणी एसडीओपी अभय राम चौधरी सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान एसआई अलका राय एवं घोडाडोंगरी चौकी प्रभारी रवि शाक्य अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के बयान लिए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में मोटर बंद करने गई हुई थी। वहां एक व्यक्ति ने जिसका खेत बताते हैं कि पास में ही लगा हुआ था। किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की हैवानियत इतने पर ही खत्म नहीं हुई। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने किशोरी को नाले में जिंदा दफना कर पत्थरों से ढक दिया।
किशारी जब समय पर घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे ढूंढते हुए अपने खेत पर पहुंचे। वही खेत के पास के नाले में जिंदा दफनाई हुई मिली किशोरी के ऊपर पत्थर और कांटे रखे हुए थे।
उसके बाद पत्थरों के ऊपर रखे कांटो को हटाकर किशोरी को बाहर निकाला गया और घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *