• 24 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा

सारनी। घोड़ाडोंगरी में प्रेमिका को लेकर उठे विवाद में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को सूबह लगभग 09.00 बजे तहसील कार्यालय घोडाडोंगरी के पीछे ग्राउण्ड मे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर शव की जाच की। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को इकट्ठा गिया गया तो मृतक की पहचान अंकित पिता रामभोस महोबिया उम्र 28 वर्ष निवासी घोड़ाडोंगरी के रूप मे हुई मृतक के पिता रामभरोस की रिपोर्ट पर धारा 302 IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मौक़े पर एसडीओपी सारणी अभयराम चौधरी थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी उप निरीक्षक रवि शाक्य एवं स्टाफ के द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई सभी पहलुओं पर बारिकी से जाँच की गई पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रध्दा जौशी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सारणी अभयराम चौधरी के नेतृत्व में टीम बना कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक अंकित का राहुल चौहान के साथ उठना बैठना हैं। एवं कुछ दिनों से दोनों के मध्य विवाद चल रहा हैं और संदेही राहुल चौहान फरार हैं। तत्काल संदेही की लोकेशन निकाल कर पता किया तो वह बरखेड़ा से भोपाल की ओर जाना पाया गया। उक्त संदेही पतारसी के संबंध मे थाना ओबेदुल्ला गंज एवं थाना मण्डीदीप को सूचित किया गया एवं एक टीम संदेही की पतारसी हेतु रवाना की गई। उक्त टीम के द्वारा संदेही राहुल को अवधपुरी के पास से राउण्ड अप किया जाकर घोडाडोंगरी लागा गया। एसपी सिमाला प्रसाद मौके आयी तथा उपस्थित संदेही राहुल चौहान से पूछताछ की गई पूछताछ में पता चला कि अंकित एवं राहुल दोनों की प्रेमिका रायपुर मे रहती हैं जिनको लेकर अंकित एवं राहुल मे दिनांक 02 जनवरी 21 को विवाद हुआ था इसी बात को लेकर राहुल मृतक से नाराज़ था। दिनांक 09 जनवरी 21 की रात को क़रीब 10.30-11.00 बजे के बीच अंकित ग्राउण्ड मे बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था तभी आरोपी राहुल चौहान पीछे से आया और मृतक अंकित के सिर पर लोहे के पाइप से तीन-चार बार मार दिया। जिससे अंकित की मौक़े पर ही मौत हो गई और आरोपी राहुल अंधेरे मे छुपता छुपाता हुआ भाग गया।
उपरोक्त समस्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सारणी महेन्द्र सिहं चौहान, चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी उनि रवि शाक्य, तथा टीम सउनि बी.डी. मिश्रा, सउनि फतेबहादुर सिंह, प्र.आर. 319 मोहन सिंह, प्र.आर. 86 शेलेन्द्र, आरक्षक 475 सतीश वाड़िवा, आरक्षक 160 कैलाश हर्णे, आरक्षक 297 मुकेश ब्यालसे, आरक्षक 367 संजेश धुर्वे, आरक्षक 121 विकास मसीह, आरक्षक राजेन्द्र धाड़से साइबर सेल का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *