शाहपुर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में सत्र 2020-21 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तीन दिवसीय ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एमडी वाघमारे ने सभी विद्यार्थियों को कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। साथ ही नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। विदित हो कि विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रति वर्ष नव प्रवेशित  विद्यार्थियों के लिए यह दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में वक्ता के रूप में डॉक्टर नितेश पाल ने उच्च शिक्षा विभाग का सामान्य परिचय विद्यार्थियों के समक्ष रखा। जिसमें उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे के साथ-साथ विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला। डॉ शीतल चौधरी ने महाविद्यालय का परिचय विषय पर विचार रखते हुए सभी शैक्षणिक व शैक्षणिक कर्मचारियों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के साथ-साथ छात्र हित में गठित विभिन्न समितियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जिससे विद्यार्थी अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समय पर निराकरण करा सकें। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी गूगल मीट के माध्यम से विचार रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रोफेसर ज्योति वर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ संजय बाणकर, प्रोफेसर नीतू जायसवाल माहोरे, डॉक्टर देवेंद्र कुमार रोडगे, प्रोफेसर पूनम देशमुख डॉक्टर ओम झा, प्रोफेसर राकेश हनोते, प्रोफेसर मीनाक्षी ठाकुर, प्रोफेसर सचिन कुमार नागले, प्रोफ़ेसर चंद्र किशोर वाघमारे, प्रोफेसर अजाबराव इवने, प्रोफेसर राजेंद्र ठाकुर, प्रोफेसर अल्केश सोनारे एवं अन्य कर्मचारी गण आनलाईन उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *