• वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत

सारणी। रक्तदान को महादान व जीवनदान कहा गया है।बुधवार को रामजन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वावधान मे सतपुड़ा तापगृह के चिकित्सालय मे जिला चिकित्सालय बैतूल के सहयोग से सूबह-10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसके शुभारंभ मे क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडाग्रे  पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,समाजसेवी प्रवीण गुगनानी एवं सूरज चौहान मुख्य अभियंता सतपुड़ा तापगृह वेकोलि महाप्रबधंक पी के चौधरी एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजीव श्रीवास्तव ने किया।
बाबा मठारदेव की पावन नगरी सारणी क्षेत्र मे बुधवार को सतपुड़ा तापगृह के चिकित्सालय मे युवाओं का हुजूम देखने को मिल रहा था,मौका था रक्तदान का इस कार्यक्रम मे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो क्षेत्र के युवा जिला चिकित्सालय मे होती रक्त की कमी को मानो आज ही पूरा कर देगे।कार्यक्रम के आयोजन करता सुनिल भारद्वाज, चेतन गूप्ता, पडलक की उपस्थित सभी अथितियों से वृक्षारोपण करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम स्थल पहूचे जहाँ सर्वप्रथम रामस्तुति करने के उपरांत सभी अतिथियों को मंचासीन कराकर हार मालाओं से स्वागत सत्कार किया।उपस्थित क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की पहले लोगो को रक्तदान देने मे हिचक हुआ करती थी,लेकिन लगातार जिले मे कई,समाजसेवियों,के जागरूकता लाने व समय समय पर ऐसे रक्तदान शिविरों के आयोजन के माध्यम से हमारा जिला नम्बर वन पर है।कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने बताया की रक्तदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महान परिवर्तन लाना है,हिंसा और चोट के कारण गंभीर बीमारी, बच्चे के जन्म से संबंधित जटिलताओं, सड़क यातायात दुर्घटनाओं और कई आकस्मिक परिस्थितियों से निकलने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाना है. रक्तदान से जिंदगी से जूझ रहे लोगों को नया जीवन मिलता है। बुधवार को जिला चिकित्सालय की मदद से तापगृह चिकित्सालय सारणी मे आयोजित रक्तदान शिविर मे  70 यूनिट रक्तदान हो चुका था।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *