सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता  सेवाएं दो में कार्यरत गयानेशवर संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन नागपुर में विगत दिनों हुआ। स्व- सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा उनकी पत्नी निर्मला राऊत को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये साठ हजार का चेक डीआर कोरी सहायक अभियंता के आवास बी 12 पर जाकर दिया। स्व- सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का उददेश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। मंडल अथवा कंपनी के नियमित कर्मचारी अधिकारी स्व-सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं। समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारीयो को भी सहयोग राशि प्रदान की जाती है। सचिव स्व -सुरक्षा निधी समिति सारनी ने बताया कि एक मई 2020 के बाद आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आर्थिक सहयोग साठ हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर डीआर कोरी सहायक अभियंता मिलींद राउत, सुरेश खत्रीकर एवं अंबादास सूने उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *