सारनी। नूतन वर्ष के उपलक्ष में भाजपा कार्यालय सारनी में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पिछले वर्ष कोरोनावायरस भीषण महामारी जैसी बीमारी से जब पूरा समाज जूझ रहा था उसी समय क्षेत्रीय पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी पत्रकारिता धर्म को अपनाकर समाज में जनता प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच सामंजस्य बनाते हुए आम जनता की मदद कर रहे थे इस पर गंभीर रूप से चिंतन किया आज ऐसे कोरोना वीरों का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल सारणी में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम और नवगठित मंडल कार्यकारिणी ने वरिष्ठ नेता भाजपा पी जे शर्मा, रंजीत सिंह ,सुधा चंद्रा कमलेश सिंह ,आदि की उपस्थिति में सभी पत्रकार बंधुओं का सम्मान का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में रखा गया इस अवसर पर सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके पश्चात सभी पत्रकार बंधुओं को पुष्प हार एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार बंधु लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ है पत्रकार बंधुओं के बिना समाज में रचनात्मक कार्यों की कल्पना करना भी संभव है आप सभी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी को विशेष मंडल सारनी को शिखर की बुलंदियों पर पहुंचाया ऐसी अपेक्षा आप सभी से आगामी समय भी रहेगी जब कभी ऐसे ही भीषण महामारी से हमारा क्षेत्र अन्य किसी परेशानियों से जूझेगा तो आपसे ऐसी अपेक्षा बनी रहेगी इस अवसर पर पीजे शर्मा ने सभीको साधुवाद दिया नवगठित मंडल कार्यकारिणी को आगामी समय अच्छे कार्य करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर मुख्य रूप से पत्रकार बंधु अक्षय जोशी , कालीदास चौरासे, शिवाजी सुने, शेख अयूब, छविनाथ भारद्वाज, नन्हेलाल चंद्रवंशी, शंकर साहू ,कुबेर डोंगरे, सजीव डोंगरे,अनिल खंडागे, संजु नागले ,नवीन सोनी सहित पत्रकारगण मौजूद थे।