
सारनी। 1जनवरी 2021 को पहाड़पुर क्षेत्र के आज़ाद हिन्द फौज के सिपाही , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीवर्षगांठ पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सम्मानित श्री राधाकृष्ण शास्त्री जी का 102 वे जन्मदिवस मनाया गाय। सारणी के वैभव साहू और पाथाखेडा के शिवम् मोदी द्वारा उनके निवास पर जाकर केक कटवाया गया और भोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शिवम मोदी ने बताया कि आज हमारे युवाओं के मार्गदर्शक राधाकृष्ण शास्त्री जी के जन्मदिवस पर उनका आशीर्वाद लिया। शास्त्री जी ने बताया की किस तरह हम लोगो देश की आजादी में आंग्रेजो के खिलाफ 10-10 दिन भूख रहकर लड़ते हुए लाखो साथियों ने अपना बलिदान दिया था। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी नेता सदियो में जन्म लेते है आप सभी आने वाली पीढ़ी इस देश के भविष्य हो। आज हम सभी ये प्रण लेते है कि हम इस दुनिया में कुछ कर गुजरने के लिए पैदा हुए है शिवम् ने कहा कि शास्त्री जी ने आज हमारे साथ 2 घंटे का अपना कीमती समय गुजारा साथ ही साथ उनके साथ भोजन करते हुए उनकी जीवन की कुछ यादगार पल जानने का मौका भी मिला। हम सभी लोगो आशा करते है कि शास्त्री जी इसी तरह स्वस्थ रहे और हमारा मार्गदर्शन करते रहे।