
बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि विजय गबरू शुक्ला ने जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा के कांग्रेस के आरोपो को झूठा व बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेसीयो से अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। जारी एक बयान में विजय गबरू शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा सभी दलो के जनप्रतिनिधियो का सम्मान किया जाता है क्योकि यही हमारी परंपरा है। परंतू कांग्रेस के 15 महिने के शासन में किस तरह भाजपा के जनप्रतिनिधियो का अपमान किया गया था यह जिले की जनता अच्छी तरह जानती है। भाजपा नेता श्री शुक्ला ने कहा कि प्रषासन द्वारा शासकीय कार्यक्रमो में सभी जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया जाता है यही नही षिलालेखो में उनके नाम भी लिखे जाते है। लेकिन वे जनता का सामना नही करना चाहते है इसीलिए आते नही है और कांग्रेस पार्टी झूठे व मनघडन्त आरोप लगाकर भाजपा सरकार को बदनाम करने की नौटंकी कर रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने के पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होने याद दिलाया कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियो द्वारा उनकी सरकार के समय स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन ,लोकार्पण में हमारे जनप्रतिनिधियो की किस तरह उपेक्षा की गई ये किसी से छिपा नही है। उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमो में जनता द्वारा चुने गए भाजपा के जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित ही नही किया जाता था और षिलालेखो पर भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो के नाम लिखे होते थे। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के बजाए जनता की सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।